Burj Khalifa station रहेगा बंद, दुबई मेट्रो के समयसारणी में किया गया बदलाव, New Time जानिए
मेट्रो के समय में बदलाव
नए वर्ष की तैयारी के लिए अधिकारियों ने दुबई में मेट्रो के समय में बदलाव की बात कही है। बता दें कि Burj Khalifa station 31 दिसंबर शाम 5 बजे से 1 january सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।

रेड लाइन गुरुवार 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे से शुरू होगी और शनिवार, 2 जनवरी को कुल 44 घंटे तक चालू रहेगी।
ग्रीन लाइन गुरुवार, 31 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से शुरू होकर शनिवार, 2 जनवरी तक 43.5 घंटे के लिए परिचालन शुरू करेगी।
इस बीच, ट्राम 31 दिसंबर को सुबह 6 बजे से और 2 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक चालू रहेगा।
अधिकारियों ने नए वर्ष पर सुरक्षा के मध्यनज़र यह फैसला लिया है।GulfHindi.com



