दुबई में एक पूर्व निवासी भारतीय महिला का करीब 50,000 दिरहम का सोना गलती से कचरे में चला गया। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई आई थी। घर की सफाई के दौरान उनके बेटे ने सोने के पाउच को कचरा समझकर बाहर फेंक दिया। दुबई पुलिस ने अपनी तकनीक और सूझबूझ से इस सोने को ढूंढ निकाला और परिवार को वापस सौंप दिया है। यह घटना नायफ क्षेत्र की है।

🗞️: Kuwait में आधी रात को बॉर्डर पर पकड़ा गया एक आदमी, खुल गया 133 लोगों की फर्जी नागरिकता का राज

कैसे हुई यह गलती और क्या सामान था पाउच में?

कामिनी कन्नन नाम की महिला 2021 तक यूएई में ही रहती थीं और वह हाल ही में विजिट पर आई थीं। उन्होंने अपने सोने के सिक्कों और बार को सुरक्षित रखने के लिए एक पाउच में रखा था। उनके बेटे अभिमन्यु ने घर की सफाई करते समय उस पाउच को बेकार समझा और डस्टबिन में डाल दिया। इस पाउच में 22 कैरेट के चार सोने के सिक्के (प्रत्येक 8 ग्राम) और 24 कैरेट का एक 50 ग्राम का गोल्ड बार शामिल था। 1 फरवरी 2026 को जब उन्होंने सामान चेक किया, तो उन्हें अपनी गलती का पता चला।

पुलिस ने कैसे बरामद किया खोया हुआ सोना?

दुबई पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही कचरा प्रबंधन और ट्रैकिंग सिस्टम की मदद ली। जांच में सामने आया कि एक सफाई कर्मी को वह पाउच कचरे में मिला था और वह उसे लेकर गोल्ड सूक गया था। नायफ पुलिस स्टेशन की टीम ने वहां से सोना बरामद कर लिया। इसके बाद परिवार द्वारा दिखाए गए पुराने फोटो और बिल के आधार पर सामान की पुष्टि की गई। 4 फरवरी को पुलिस ने पूरी जांच के बाद सोना सुरक्षित परिवार को लौटा दिया।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.