Etihad Airways ने शुक्रवार से अपनी उड़ानों का दायरा बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपनी लिस्ट में 46 और शहरों को शामिल किया है, जिसके बाद अब कुल 71 जगहों के लिए लिमिटेड फ्लाइट सर्विस शुरू हो गई है। यह खबर खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों और दूसरे यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो हाल ही में हवाई रास्ता बंद होने या फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से परेशान थे। एयरलाइन ने साफ किया है कि सुरक्षा जांच के बाद ही इन उड़ानों को हरी झंडी दी गई है।

👉: ईरान ने पेंट से ज़मीन पर बनाया नकली हेलीकॉप्टर, इज़राइल ने लाखों की मिसाइल मारकर किया बर्बाद

भारत समेत इन देशों के लिए मिलेगी फ्लाइट

भारत आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत है। Etihad Airways के नए शेड्यूल में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख भारतीय शहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, सिंगापुर, बैंकॉक और सिडनी जैसे बड़े शहरों के लिए भी फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।

फिलहाल यह लिमिटेड शेड्यूल 6 मार्च से 19 मार्च 2026 तक के लिए जारी किया गया है। एयरलाइन का कहना है कि वे लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की उड़ानों पर फैसला बाद में लिया जाएगा। जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं।

टिकट बुकिंग और रिफंड पर क्या है नियम?

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सीधे एयरपोर्ट न आएं। एयरपोर्ट तभी जाएं जब आपके पास कंफर्म बुकिंग हो या एयरलाइन ने आपको संपर्क किया हो। जिन यात्रियों के पास 21 मार्च तक की यात्रा का टिकट पहले से है, उन्हें रिफंड की सुविधा दी जा रही है।

अगर किसी ने 28 फरवरी से पहले टिकट बुक किया था, तो वे अपनी यात्रा की तारीख को 15 मई तक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बदल सकते हैं। नई टिकटों की बुकिंग एयरलाइन की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यह उन लोगों के लिए ‘एयर ब्रिज’ का काम करेगा जो अपने घर लौटना चाहते हैं।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.