41 वर्षीय प्रवासी की बचाई गई जान
संयुक्त अरब अमीरात में एक 41 वर्षीय प्रवासी की जान बचाई गई है। प्रवासी के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर एक भयानक हादसा हुआ था जिसमें उसका दायां हांथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। डॉक्टर की टीम ने उन्हें बचा लिया है।
पीड़ित के हांथ में ग्लास के एक टुकड़े से भयंकर कट हो गया था। दुर्घटना के बाद तुरंत प्रवासी कामगार को प्राथमिक ईलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
6 घंटे तक का लंबा ऑपरेशन चला
ग्लास से गहरा कट लगने के बाद प्रवासी के हांथ से गहरी ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। इसके बाद तुरंत उसे Ras Al Khaimah में एक अस्पताल में ले जाया गया। फिर उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। 6 घंटे तक का लंबा ऑपरेशन चला। पीड़ित ने कहा है कि अब उसे कम दर्द का सामना करना पड़ रहा है। पहले से आराम है। प्रवासी को उम्मीद है कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे और काम पर लौट सकेंगे।