अब कुवैत में Expired Visa वाले प्रवासियों को रोज देना होगा 2 दिरहम (KD) का जुर्माना, 30 नवम्बर हैं आख़िरी तिथि
- KD 2 का सामान्य जुर्माना प्रति दिन देना होगा।
कुवैत में रहने वाले लोग जिनके वहां रहने का समय सीमा 1 सितंबर 2020 को समाप्त हो गई है। उन्हें अपने वीजा को नवीनीकृत करने के लिए KD 2 का सामान्य जुर्माना प्रति दिन देना होगा हालाँकि इस के लिए 30 नवंबर 2020 तक की समय सीमा दी गई है।
![]()
- जब तक वे निवास मामलों के विभाग में अपने वीजा को नवीनीकृत नहीं करते हैं।
यदि एक प्रवासी की रेजिडेंसी परमिट सितंबर की शुरुआत से समाप्त हो गई है तो उन्हें अवैध रूप से देश में रह रहे प्रत्येक दिन के लिए दो दीनार जुर्माना देना होगा। और वो भी तब तक कि जब तक वे निवास मामलों के विभाग में अपने वीजा को नवीनीकृत नहीं करते हैं।
![]()
- 6 महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए कुवैत से बाहर रहने की अनुमति दी जाएगी।
इस बीच, 34 देशों की प्रतिबंध सूची में देशों में फंसे प्रवासियों की परिस्थितियों को देखते हुए 6 महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए कुवैत से बाहर रहने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि कि उनके पास वैध निवास परमिट हो या उनके प्रायोजक द्वारा उनके निवास परमिट को ऑनलाइन नवीनीकृत किया गया हो।GulfHindi.com