वायरस की कमी के बाद अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है

ओमान में कोरोना वायरस की कमी के बाद अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है। शुक्रवार की प्रार्थना के लिए मस्जिद खोल दिया गया है। बताते चलें कि लगभग 18 महीने बाद लोगों को मस्जिद में इस प्रार्थना के लिए लौटने को मिला है।

मस्जिद को शुक्रवार की प्रार्थना के लिए 24 सितंबर 2021 को खोला गया

बताते चलें कि मस्जिद को शुक्रवार की प्रार्थना के लिए 24 सितंबर 2021 को खोला गया। अभी फिलहाल से 50% क्षमता के लिए खोला गया है। लोगों ने बताया कि मस्जिद में यह प्रार्थना करने की अनुमति मिल चुकी है, इस बात से वह काफी खुश हैं।

कैसे मिलेगा मंदिर में प्रवेश?

मस्जिद में प्रवेश करने के लिए Tarassud app या वैक्सीन सर्टिफिकेट के जरिए यह साबित करना होगा कि कम से कम एक वैक्सीन लिया जा चुका है।

कर ली गई है पूरी तैयारी

मस्जिद में इस बाबत सभी तैयारी कर ली गई है। साथ ही disinfection, sterilisation, और ventilation का भी ख्याल रखा गया है। सभी को सुरक्षा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। अगर संक्रमण की कोई गुंजाइश होती है तो इलाके को बन्द कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.