UAE : अपार्टमेंट की 39वीं मंजिल की बालकनी से गिर गई लड़की, दर्दनाक मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
अपार्टमेंट की 39वीं मंजिल की बालकनी से गिर गई लड़की
शारजाह के Al Khan इलाके में गुरुवार रात एक 17 वर्षीय सीरियाई लड़की अपने अपार्टमेंट की 39वीं मंजिल की बालकनी से गिर गई। शारजाह पुलिस को रात करीब 9.15 बजे इस ममले की जानकारी मिली। उसके हाथ का एक हिस्सा शरीर से अलग हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

हत्या या साजिश, पता लगाने की कोशिश जारी
पड़ोसी इस बात को सुनकर स्तब्ध हैं। उनके मुताबिक बच्ची का परिवार काफी अच्छा था। उन्होंने सोचा भी नहीं था कभी ऐसा होगा। Buhairah Police Station में मामले की जाँच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे किसी की साजिश थी।



