फ्लाइट्स से जुड़ी खबरें इन दिनों सुर्खियों बटोर रही हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरत में डालने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की फ्लाइट सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों के बिना ही रवाना हो गई।

 

ये यात्री रनवे पर बस में सवार थे। लेकिन फ्लाइट इनके बिना ही उड़ान भर गई। इस मामले में विमानन कंपनी ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

 

कई यात्रियों ने बाद में विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और इस मामले में हुए ट्वीट कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर कहा कि ‘गो फर्स्ट की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली G8116 फ्लाइट 54 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। फ्लाइट में इन 54 यात्रियों का सामान सवार था। लेकिन इन यात्रियों को लिए बिना ही विमान ने उड़ान भरी।

 

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया कि ‘G8116 बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रनवे पर ही यात्रियों को छोड़ गई। जबकि ये यात्री गेट नंबर 25 से बोर्डिंग पास ले चुके थे।’ वहीं, इस मामले पर विमानन कंपनी ने प्रतिक्रिया देते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।