इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोने की तस्करी की कोशिश कर रहा था। आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है।
रियाद से मुंबई होकर दिल्ली आया था आरोपी
इस मामले में यह जानकारी मिली है कि आरोपी रियाद से मुंबई होकर दिल्ली आया था। यह घटना 28 जनवरी 2025 की है। आरोपी Flight 6E-716 से रियाद से मुंबई होकर दिल्ली आया था। आरोपी के पास 175g सोने का रॉड बरामद किया गया है।
आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से टूलबॉक्स के अंदर ही सोने को छुपा रखा था जिसकी कीमत ₹13 Lakhs है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं जिसमें आरोपियों के द्वारा सोने की तस्करी की कोशिश की जाती है। उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है। Airport पर नई तकनीक से लैस अधिकारी रहते हैं और तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लेते हैं।
https://x.com/AirportGenCus/status/1884576197952074211?t=pLKrOZXLvcFDYDJyFdxyvQ&s=08