LPG Cylinder Supply: सरकार ने तेल कंपनियों को दिया नया आदेश, अब सिर्फ घरों में मिलेगा गैस
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और Strait of Hormuz के बंद होने के कारण सरकार ने आम लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया है। Ministry of Petroleum and Natural Gas ने सभी रिफाइनरी कंपनियों को सख्त आदेश दिया है कि वे LPG का उत्पादन बढ़ाएं। सरकार ने साफ़ कहा है कि जो भी गैस बनेगी, वह सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं यानी आम लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएगी ताकि रसोई में कोई दिक्कत न आए।
ℹ: Bihar: सीवान में ईरान के समर्थन में निकली बड़ी रैली, प्रशासन ने इन शर्तों पर दी थी मंजूरी।
क्या है सरकार का नया आदेश और नियम?
5 मार्च 2026 से लागू हुए इस आदेश के मुताबिक, रिफाइनरी कंपनियों को Propane और Butane का इस्तेमाल पेट्रोकेमिकल बनाने में करने से रोक दिया गया है। अब इन चीजों का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ LPG बनाने के लिए होगा। नियम के अनुसार, सारा गैस अब इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को ही बेचा जाएगा। इसका मकसद यह है कि फैक्ट्रियों की जगह आम आदमी को प्राथमिकता दी जाए।
आखिर सरकार को क्यों लेना पड़ा यह फैसला?
दुनिया भर में सप्लाई पर असर पड़ा है क्योंकि कतर का टर्मिनल बंद है और समुद्री रास्ते रुके हुए हैं। भारत के पास अभी 15 से 20 दिनों का ही LPG स्टॉक बचा है, इसलिए सरकार ने Essential Commodities Act के तहत यह फैसला लिया है। अच्छी खबर यह है कि पेट्रोल-डीजल या गैस के दाम बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं है। सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि त्योहारों और आम दिनों में सिलेंडर की कमी न हो।





