नवंबर महीने की पहली तारीख को केंद्र सरकार के लिए अच्छी खबर आई हैं। वित्त मंत्रालय ने आज बुधवार को अक्टूबर 2023 महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक,  इस वर्ष अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। जिसमें 1.72 लाख करोड़ रुपये का माल और सेवा कर (जीएसटी) का कलेक्शन हुआ है।

GST ने अब तक के तोड़े सारे रिकॉर्ड: दिसंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन रहा ₹1.15 लाख करोड़ के पार

एक साल पहले अक्टूबर, 2022 में जीएसटी संग्रह 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा था।  लेकिन इस वर्ष 2023 में अक्टूबर का जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 13% बढ़ा है। यह दूसरी बार है जब कलेक्शन इस स्तर तक पहुंचा है।

 

अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

 

जीएसटी कलेक्शन 172003 करोड़ रुपए है। इसमें से ​​30062 करोड़ रुपए सीजीएसटी है। वहीं, 38171 करोड़ रुपए एसजीएसटी है। इसके अलावा 91315 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र ₹ 42,127 करोड़ सहित) आईजीएसटी है।

 

वहीं, 12456 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) उपकर है। केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 36,614 करोड़ रुपये का निपटान किया है।

Journalist From Bihar Covering Hyperlocal Stories and Ground Reports affecting Daily Lifes.

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.