SAUDI : हज सीजन के दौरान टूरिस्ट वीजा पर उमराह की अनुमति नहीं, जानिए यह नियम
हज और उमराह तीर्थ यात्रियों के लिए एक अपडेट जारी
सऊदी में हज और उमराह तीर्थ यात्रियों के लिए एक अपडेट जारी किया गया है। Ministry of Hajj and Umrah ने कहा है कि टूरिस्ट वीजा होल्डर्स को इस सीजन हज या उमराह की अनुमति नहीं होगी।
मंत्रालय ने यह साफ साफ कहा है कि 90 दिवसीय टूरिस्ट वीजा की मदद से केवल उमराह की करने की अनुमति है लेकिन हज सीजन के दौरान यह अनुमति नहीं होगी।

टूरिस्ट वीजा होल्डर्स को नहीं है हज करने की अनुमति
टूरिस्ट वीजा होल्डर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें टूरिस्ट वीजा पर हज करने की इजाजत नहीं होगी। इतना ही नहीं टूरिस्ट वीजा होल्डर्स को हज सीजन के दौरान उमराह करने की अनुमति नहीं होगी।
सभी से नियमों के पालन की अपील की गई
सभी टूरिस्ट वीजा होल्डर्स से अपील की गई है कि वह मंत्रालय के द्वारा दिए गए इस नियम का पालन करें। किसी भी स्थिति में इस नियम का उल्लंघन न करें। ऐसा माना जा रहा है कि 26 जून से हज की शुरुवात हो जायेगी।





