UAE : हज पैकेज 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी, 60 हज़ार तीर्थ यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
संयुक्त अरब अमीरात में वर्ष 2025 के हज पैकेज के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। General Authority for Islamic Affairs, Endowments and Zakat के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अब तक करीब 60 हज़ार से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण की प्रक्रिया को पुरी कर लिया है।

रविवार 30 सितंबर था पंजीकरण का आखिरी तारीख
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Haj 1446 AH पंजीकरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू की गई थी और इसे रविवार 30 सितंबर को बंद कर दिया गया था। इस दौरान 60,249 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया है।
यह पंजीकरण अथॉरिटी के वेबसाइट या स्मार्ट ऐप के द्वारा किया गया है। यात्रियों कोई संबंध में जानकारी पंजीकृत फोन नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के जरिए दी जाएगी। जिन लोगों को यात्रा की अनुमति दी जा रही है उन्हें तुरंत ही इस संबंध में जानकारी हासिल कर आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस बात की जानकारी दी गई है कि तीर्थ यात्रियों की सेवाओं के साथ किसी तरह की उल्लंघन न किया जाए वरना भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने के तौर पर Dh50,000 चुकाना होगा।





