SAUDI : हज सीजन के पहले ही सुरक्षा तैयारी का दिया गया आदेश, तीर्थ यात्रियों को मिलेगी उत्तम सुविधाएं
हज सीजन को लेकर शुरू की जा रही हैं तैयारियां
सऊदी में हज सीजन को लेकर तैयारियां शुरू करने की बात कही गई है। सऊदी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने प्राइवेट सेक्टर संस्थाओं को कहा है की संबंधी व्यवस्थाओं को उन्हें पहले ही शुरू कर देनी चाहिए। कहा गया है कि जो भी प्राईवेट सेक्टर संस्थान हज सीजन से जुड़े सुरक्षा एहतियात की व्यवस्था करने वाले हैं उन्हें पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि इस दौरान किसी भी तरह के एक्सप्लोसिव प्रोडक्ट को ले जाने की अनुमति नहीं है।

हज सीजन के दौरान सुरक्षा के लिए किए जाएंगे जांच अभियान
इस बात की जानकारी दी गई है कि सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा Mecca, Medina सहित कई इलाकों में जांच अभियान चलाया जाएगा जिसकी मदद से हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। वहीं रक्षा मंत्रालय के द्वारा भी explosives disposal experts से जांच कराई जाएगी ताकि जो खतरा करने की कोशिश करे उन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।





