Hero Electric और Okinawa मार्केट से बाहर. OLA, Ather, TVS को भी घटाना होगा तुरंत MRP.

Lov Singh22 March 20232 min read4 viewsIndia

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर या दो पहिया वाहन खरीदने के लिए हीरो इलेक्ट्रिक या ओकीनावा ब्रांड के शोरूम जा रहे हैं तो केंद्र सरकार की तरफ से जारी हुए नए आदेश को जरूर ध्यानपूर्वक समझ ले. भारत में निर्माण के नाम पर इन कंपनियों ने जमकर अपने सामान बाहर से इंपोर्ट किए हैं और केवल कसकर आपके हाथों में मेड इन इंडिया का टैग लगाकर थमा दिया है लेकिन अब इन दोनों कंपनियों के ऊपर भारी सरकारी एक्शन हो चुका है.

भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक सवाल के जवाब में लिखित उत्तर दिया है. जिसके दरमियान उन्होंने कहा है कि भारी अनियमितता और नियमों का पालन नहीं करने की वजह से Hero electric, Okinawa को FAME II सब्सिडी से वंचित कर दिया गया है.

मंत्री ने बताया कि इन दोनों कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अनियमितता की जानकारी मिली थी जैसा मुख्य रूप से पार्ट पुर्जा के आयात से संबंधित था. वहीं भारत सरकार सब्सिडी और अन्य योजनाएं नियम अनुसार के बाद उन लोगों को जारी करती है जो भारत के भीतर ही पार्ट का निर्माण करते हैं.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

हाल ही में, Ather Energy, Ola Electric, TVS Motors और Hero MotoCorp जैसी कंपनियों के खिलाफ FAME-II सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए 1,50,000 रुपये से कम के अपने वाहनों के गलत मूल्य निर्धारण के आरोप सामने आए हैं।

गुर्जर ने कहा कि सभी शिकायत मामलों को परीक्षण एजेंसियों को पुनर्सत्यापन के लिए भेजा गया है।

संक्षेप में पूरी खबर.

  • हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा के सब्सिडी पर रोक.
  • Ather Energy, Ola Electric, TVS Motors और Hero MotoCorp के ऊपर भी ज्यादा कीमत रखने की जांच शुरू.

क्या पड़ेगा लगभग आम लोगों पर असर.

सब्सिडी का रुकने के साथ हैं यह गाड़ी है और कम से कम 40% से 50% तक और महंगी होकर बिकेंगे जिसके वजह से उन कंपनियों के गाड़ियों को खरीदने से लौटकर आएंगे और अन्य ब्रांड के तरफ रुझान और रुख करेंगे.

Ather Energy, Ola Electric, TVS Motors और Hero MotoCorp के ऊपर बैठे जांच में अगर लाभ देने के लिए मूल्यों में अनियमितता पाई जाती है तो वैसी स्थिति में कंपनियां अपना दाम दोबारा से कम करेंगे ताकि वह सब्सिडी स्कीम से बाहर न जाएं.

Permalink: https://gulfhindi.com/hero-electric-okinawa-ola/

Share:

Comments

Leave a comment