शारजाह में लोकल अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि UAE National Day के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी। बता दें कि human resources department के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दो और तीन दिसंबर को कर्मचारियों को इस मौके पर छुट्टी दी जाएगी।

वीकेंड के कारण कर्मचारियों को मिल रही है लंबी छुट्टी
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि वीकेंड के कारण कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिल रही है। शारजाह में शुक्रवार से लेकर रविवार तक वीकेंड है जिसके कारण कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिल रही है। वीकेंड के बाद दो और 3 दिसंबर को इस मौके पर छुट्टी मिलेगी जिसके कारण कुल मिलाकर उन्हें 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।
Ministry of Human Resources and Emiratisation (Mohre) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को भी इसी तरह की छुट्टी प्रदान की जाएगी। यूएई नेशनल डे को अब Eid Al Etihad के नाम से भी जाना जायेगा।





