Hyundai EXTER: हुंडई कंपनी की अपकमिंग सब 4-मीटर SUV हुंडई Exter में आपको सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग प्रोवाइड किए जाएंगे, ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टन ओर साइड में और यह सभी ट्रिम्स में स्टैंडर्ड होंगे, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके बारे में ऑफिशियली कन्फर्म किया है, इंडियन कार मार्केट में यह गाड़ी TATA Punch को कड़ी टक्कर देगी।

Hyundai EXTER Comes With 26 Safety Features

कंपनी की तरफ से आपको इस गाड़ी में 26 सेफ्टी फीचर मिलेंगे सभी वेरिएंट में, जिसमें से जो इसके एंट्री लेवल ट्रिम होंगे, E और S उसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी देखें: Top 3 Midsize SUV जो सबसे ज्यादा बिकी है, Scorpio / N की बादशाहत है कायम

More Features

और साथ में 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर होगा सभी सीट्स के लिए किलेस एंट्री, EBD के साथ ABS, रेयर पार्किंग सेंसर जैसे बहुत सारे फीचर्स मिलेंगे, हुंडई कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में आपको 5 ट्रिम ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे और साथ ही में डायमंड कट एलॉय मिलेंगे, इस गाड़ी के एक्सटीरियर में।