सेफ्टी के लिए 6 Airbags और ADAS टेक्नोलॉजी से लैस हुई ये दमदार एसयूवी. 7.89 लाख में मिलेंगे गजब सेफ्टी फीचर!

Mohd. Irfan1 November 20232 min read3 viewsIndia

Hyundai Venue Car 6 Airbags: हुंडई इंडिया कंपनी ने अपनी 5 सीटर एसयूवी कार हुंडई वेन्यू में सेफ्टी के लिए नया अपडेट ऑफर किया है। इसके बाद इस गाड़ी में सेफ्टी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 7.89 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 13.48 लाख रुपए से शुरू होती है।

Venue Car 6 Airbags: बेस वेरिएंट से मिलेंगे 6 एयरबैग

इसके बाद अगर आप हुंडई कंपनी की वेन्यू का बेस वेरिएंट भी खरीदते हैं, तो आपको सेफ्टी के साथ कंप्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा। आपको बेस वेरिएंट से ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग ऑफर किए जाएंगे और इस गाड़ी का जो N-Line वेरिएंट है, उसमें आपको एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी कि ADAS भी मिलता है, हुंडई सेंस टेक्नोलॉजी के साथ।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

2023 Hyundai Venue

18 Kmpl तक की माइलेज मिलेगी

इस गाड़ी में कस्टमर की चॉइस के हिसाब से 998cc से लेकर 1493cc का पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलता है। जो की 81bhp से लेकर 118bhp तक पावर जेनरेट करता है, यह गाड़ी डीजल और पेट्रोल दोनों ही फ्यूल टाइप के साथ आती है। CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में यह गाड़ी अभी अवेलेबल नहीं है, गाड़ी में 18 Kmpl तक की माइलेज मिलेगी।

Hyundai Venue Knight Edition

मिलेंगे ये सभी नोटेबल फीचर्स

इन दोनों सेफ्टी फीचर के अलावा इस गाड़ी में ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, हिल-होल्ड एसिस्ट, 8 इंच का डिजिटाइज्ड ड्राइवर डिस्प्ले, एयर प्यूरीफायर ऑटोमेटिक AC, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और पुश बटन स्टार्ट स्टॉप जैसे फीचर।

Share:

Comments

Leave a comment