IDFC FIRST Bank ने बढ़ाया ब्याज दर, 8% interest rate तक 1 जुलाई से लागू हुआ
IDFC FIRST Bank ने बढ़ाया ब्याज दर
IDFC FIRST Bank ने अपने ब्याज दरों में बदलाव कर रहा है। बैंक के द्वारा यह कहा गया है कि 2 करोड़ से कम की रकम पर नया ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। नया ब्याज दर 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाला है। IDFC FIRST की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

इतना मिल रहा है ब्याज दर
बैंक 7 से 29 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 3.50% ब्याज दर, 30 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 4.00% ब्याज दर, 46 से 90 दिनों की अवधि वाली जमा अवधि पर अब 4.50% की ब्याज दर, 91 से 180 दिनों की अवधि वाली सावधि जमा पर अब 5.00% का ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

बैंक 181 से 366 दिन के बीच परिपक्व होने वाली जमा पर अब 6.50% ब्याज दर, 1 वर्ष 1 दिन से 550 दिन के बीच परिपक्व होने वाली जमा पर अब 7.50% ब्याज दर, 551 दिन से 2 वर्ष में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.25% की ब्याज दर, 2 वर्ष – 1 दिन से 3 वर्ष में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 7.25% की ब्याज दर और 3 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 7% का ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।





