IGI Airport पर चेकिंग प्वाइंट यात्रियों की लापरवाही पड़ी भारी, सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत किया गिरफ्तार
कई यात्रियों की हुई है गिरफ्तारी
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले 7 दिनों में कई यात्रियों की गिरफ्तारी हुई है। अगर आप भी एयरलाइन से यात्रा करने वाले हैं तो कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है वरना कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। गिरफ्तार किए गए यात्रियों में पंजाब से 4 यात्री, दिल्ली से 3, हरियाणा से 2 और उत्तर प्रदेश और एक विदेशी महिला शामिल हैं। आईए जानते हैं कि इन यात्रियों के द्वारा कौन सी गलतियां की गई हैं।

कैसी गलती हुई थी इन यात्रियों से?
आईजीआई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि घर से निकलते समय जो बैग आप यात्रा में ले जाने वाले हैं उसकी चेकिंग अच्छी तरह कर लें। अधिकारियों ने कहा है कि अगर यात्रियों के द्वारा एक भी ऐसी गलती होती है तो उनके खिलाफ कई कार्यवाही की जाती है।
प्रतिबंधित सामानों को लेकर कर रहे थे यात्रा
दरअसल इन यात्रियों के पास प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया था। एक यात्री के पास जीवित कारतूस भी बरामद किया गया था। यही कारण था की चेकिंग पॉइंट पर यात्रियों को तुरंत रोक दिया गया और पूछताछ शुरू कर दी गई।





