KUWAIT : अवैध तरीके से रहने और काम करने वालों के खिलाफ जांच तेज, 289 Expats गिरफ्तार
अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच तेज
कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच की जा रही है। ऐसी प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। समय-समय पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जांच की जाती है।

एक सप्ताह के अंदर की गई जांच में कई प्रवासी पकड़े गए
बताते चलें कि यह अभियान अधिकारियों के द्वारा यह जांच अभियान एक से लेकर 5 जनवरी के बीच किया गया है। सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को डिपोर्टेशन सेंटर भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार कुवैत के First Deputy Prime Minister के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस तरह के जांच अभियान को जारी रखा जाएगा।
वहीं रेजिडेंसी वीजा नियमों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान 289 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सारे आरोपी अलग-अलग नागरिकता के हैं जिन पर लेबर लॉ नियमों के भी उल्लंघन का आरोप है।



