• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शुक्रवार, मार्च 27, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारत के बॉलीवुड को बड़ा सदमा, मुंबई के बांद्रा में खान ने ली अंतिम साँसे, पूरा बॉलीवुड गमगीन

Lov Singh by Lov Singh
जुलाई 3, 2020
in India
0
0
SHARES
20
VIEWS

भारत के बॉलीवुड को बड़ा सदमा, मुंबई के बांद्रा में खान ने ली अंतिम साँसे, पूरा बॉलीवुड गमगीन

Lov Singh · जुलाई 3, 2020

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) अब हमारे बीच नहीं रहीं. देर रात उनका मुंबई में निधन हो गया. सरोज के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. बता दें, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान की अनिवार्य कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी.

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था. वह 72 साल की थीं. उनका असली नाम निर्मला नागपाल था. उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की थी. सरोज पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी, लेकिन 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से वो कोरियोग्राफर बन गईं.

लेटेस्ट हेल्थ अपडेट: अब कैसी हैं Saroj Khan? जानें उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट


बता दें, सरोज खान ने 1986 से लेकर 2019 तक कई हजारों की संख्या में बॉलीवुड फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें ‘निंबुड़ा-निंबुड़ा’, ‘एक दो तीन’, ‘डोला रे डोला’, ‘काटे नहीं कटते’, ‘हवा-हवाई’, ‘ना जाने कहां से आई है’, ‘दिल धक-धक करने लगा’, ‘हमको आजकल है इंतजार’, ‘चोली के पीछे’ जैसे कई सुपरहिट और आइकोनिक गाने शामिल हैं.

 

सरोज खान ने ‘तेजाब’, ‘खलनायक’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज’, ‘नगीना’, ‘चांदनी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’,  ‘देवदास’ जैसी कई हिट फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया था. उन्होंने आखिरी गाना फिल्म ‘कलंक’ के लिए ‘तबाह हो गए’ को कोरियोग्राफ किया था. इस गाने में माधुरी दीक्षित डांस करती नजर आई थीं.

सरोज खान: 'फिल्‍म इंडस्‍ट्री रेप करके छोड़ नहीं देती, कम से कम रोटी तो देती है'

सरोज खान को 2007 में आई फिल्म ‘जब वी मेट’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्म ‘गुरु’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2002 में आई ‘देवदास’ के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म ‘लगान’ के लिए अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका था. बॉलीवुड मे शायद ही ऐसा कोई बड़ा स्टार हो जिसे सरोज ने डांस न कराया हो. हर किसी को अपनी ताल पर नचाने वाली सरोज अब भले ही हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी.

 

2020 बॉलीवुड के लिए बहुत ही बुरा साल साबित हो रहा है. एक के बाद एक कई बॉलीवुड सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. सबसे पहले इरफान खान, फिर ऋषि कपूर और इनके सदमे से लोग बाहर भी नहीं आए थे कि म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान की मौत की खबर सामने आ गई थी. इसके बाद सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली खबर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की सामने आई, जिससे लोग अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और अब सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैGulfHindi.com

ShareTweetSendShare
Previous Post

कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की 2 जुलाई की कोरोना रिपोर्ट

Next Post

दुबई, शारजाह से भारत के लिए 76 FLIGHT के साथ नयी LIST जारी, देखे समय सारिणी, ले सकते हैं DIRECT TICKET

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Expats Help

Kuwait Health Alert: कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया हाई अलर्ट, क्षेत्रीय तनाव के बीच अस्पतालों में विशेष तैयारी

by Aanya
मार्च 27, 2026
0

कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्षेत्रीय तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए देश के हेल्थ सिस्टम को सबसे ऊंचे स्तर पर सक्रिय कर दिया है।...

Read moreDetails

Saudi Arabia News: रियाद पर दागी गईं 6 बैलिस्टिक मिसाइलें, 2 को हवा में ही किया गया ढेर

मार्च 27, 2026

Kuwait Fire Force Alert: कुवैत एयरपोर्ट और रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद अलर्ट, प्रवासियों के लिए निर्देश जारी

मार्च 27, 2026

Kuwait Oil Price: कुवैती तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, अब $110.83 के भाव पर पहुंचा एक बैरल

मार्च 27, 2026
Next Post

दुबई, शारजाह से भारत के लिए 76 FLIGHT के साथ नयी LIST जारी, देखे समय सारिणी, ले सकते हैं DIRECT TICKET

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906