INDIA ने INTERNATIONAL FLIGHTS पर लगी पाबंदी को बढ़ाया, 28 फरवरी तक कोई आवागमन नहीं, सब बंद
कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर उड़ानों पर लगी पाबंदी को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया
भारत Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने तेजी से बढ़ रहे Omicron variant को देखते हुए उड़ानों पर लगी पाबंदी के मद्देनजर फिर से बयान जारी कर दिया है। बताया गया है कि कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर उड़ानों पर लगी पाबंदी को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

DGCA ने अपने सर्कुलर में बताया है कि कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर उड़ानों पर लगी पाबंदी को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना को लेकर March 23, 2020 से ही भारत ने यह पाबन्दी लगा रखी है।
किन उड़ानों पर नहीं लागू होगा पाबंदी का फैसला?
International all-cargo operations और DGCA के द्वारा मान्यता प्राप्त उड़ानों पर इस पाबंदी का असर नहीं होगा। साथ ही एयर बबल एग्रीमेंट के तहत संचालित उड़ानों पर भी इस पाबंदी का असर नहीं होगा।



