ओमान में भारतीय महिला कामगार की गई जान, पति ने लगाई सरकार से न्याय की गुहार
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
OMAN में एक भारतीय प्रवासी महिला की मृत्यु हो गई है जिसके बाद उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी पत्नी ओमान में घरेलू कामगार के तौर पर काम करती थी। इसी साल जनवरी में वो मान गई थी।

महिला ने की थी शिकायत
ओमान जाने के बाद महिला अक्सर इस बात की शिकायत करती थी कि उनका मालिक उन्हें परेशान करता है और टॉर्चर करता है। लेकिन अचानक मई से उनका फोन आना बंद हो गया।
फिर एक दिन पीड़िता के पति को इस बात की खबर मिली थी उनकी पत्नी ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी पत्नी की सुसाइड की बात पर यकीन नहीं करते हैं। उनका कहना है कि वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती हैं। पति ने भारत सरकार से इस मामले में मदद की अपील की है।
खाड़ी देशों में काम पर जाने वाली कर्मचारियों के साथ अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। खासकर ओमान में महिलाओं को बंदी बना कर उनसे बिना पेमेंट के काम कराया जाता है। भारत सरकार के द्वारा ऐसी महिलाओं को बचाने के लिए अभियान भी शुरू किया गया है।





