OMAN में काम करने वाले भारतीय युवक की गई जान

ओमान में काम करने गए भारतीय युवक की जान चली गई है। बताया गया कि मृत्यु के 18 दिन के बाद युवक का शव मंगलवार को घर पहुंचा। बताया गया है कि पीड़ित 25 वर्षीय सर्वेश कुमार कनौजिया बीघापुर कस्बा के शंकरनगर मोहल्ला का रहने वाला है।

बताते चलें कि वर्ष 2022 में पीड़ित ओमान में काम करने गया था। वहां पर एक शेख के घर वह कपड़ा धुलाई का काम करता था। वह वर्ष 2023 फिर अपने घर लौट आया था।

 दो फरवरी 2024 को दोबारा विजिट वीजा पर ओमान गया था

पीड़ित की मां ने इस बात की जानकारी दी है कि उनका बेटा दो फरवरी 2024 को दोबारा विजिट वीजा पर ओमान चला गया था। 7 फरवरी को मां से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शेख के साथ गाड़ी से कहीं जाना था। बाद में 9 फरवरी को बताया गया कि सड़क हादसे में पीड़ित की जान चली गई है।

केरल की सामजिक संस्था के सदस्य समीर की मदद से मृतक के शव को भारत लाया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पर अपने घर की जिम्मेदारी थी।

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment