सऊदी में फंसी भारतीय प्रवासी

हैदराबाद की रहने वाली 35 वर्षीय Syeda Maleka नामक भारतीय प्रवासी सऊदी में फंस गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह Sudan में फंस गई थी जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय प्रवासी सूडान से सऊदी आई थी। फिर सऊदी से उन्हें भारत आना था लेकिन वह बीच में फंस गई हैं।

पासपोर्ट में गलती के कारण भारतीय प्रवासी को रोका गया

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पासपोर्ट में गलती के कारण भारतीय प्रवासी को रोका गया है। महिला रियाद के King Khalid International Airport पर उतरी थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि महिला का वीजा एक्सपायर हो गया है।

Maleka ने 15 साल पहले एक Sudanese व्यक्ति से शादी की थी। उनके चार बच्चे हैं। Maleka को वर्ष 2010 में हैदराबाद में भारतीय पासपोर्ट दिया गया था जो कि अब 2020 में एक्सपायर हो चुका है। भारतीय महिला का पासपोर्ट पहले इंस्पायर हो चुका था लेकिन वह अपने परिवार और बच्चों के साथ सूडान में ही रह रही थी।

बाद में भारतीय दूतावास में मदद की और महिला को इमरजेंसी सर्टिफिकेट देकर शुक्रवार को भारत के लिए रवाना किया। महिला ने कहा है कि सूडान में भारतीय बंद हो चुका है इसलिए वह हैदराबाद में अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाएंगी।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment