KUWAIT : 30 से अधिक भारतीय प्रवासियों की हुई गिरफ्तारी, बिना लाइसेंस के काम का आरोप
प्राइवेट क्लिनिक पर Human Resources Committee ने की छापेमारी
कुवैत सिटी के Maliya में एक प्राइवेट क्लिनिक पर Human Resources Committee ने छापेमारी की थी जिसके बाद 30 भारतीय प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया था। इन 30 भारतीय प्रवासियों में 19 केरल की नर्स हैं। इनके अलावा 60 और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। यह बताया गया है कि कम करने के लिए महिलाओं के पास लाइसेंस नहीं था।

महिलाओं के पास नहीं था लाइसेंस
Kuwait Home Ministry ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि इन कामगारों के पास लाइसेंस और काम करने के लिए पर्याप्त क्वालिफिकेशन भी नहीं था। वह सभी लोग वहां पर 3 से लेकर 10 सालों से काम कर रहे हैं।
क्या कहना है महिलाओं के परिजनों का?
गिरफ्तार की गई महिलाओं के परिजनों का कहना है कि महिलाओं के पास काम के लिए पर्याप्त क्वालिफिकेशन है। साथ ही यह भी कहा गया है कि क्लिनिक के मालिक और स्पॉन्सर के बीच मन मुटाव के कारण ऐसा हुआ है। इनमें से उन महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हो रही है जिनके बच्चे काफी छोटे हैं।



