• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शनिवार, मार्च 14, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

UAE में भारतीय प्रोफेशनल्स को मिल रही है मोटी सैलेरी, हर महीने कमा रहे हैं लाखों रुपए

UAE में भारतीय प्रोफेशनल्स को मिल रही है मोटी सैलेरी, हर महीने कमा रहे हैं लाखों रुपए

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 21, 2025
in India, UAE
0
UAE में भारतीय प्रोफेशनल्स को मिल रही है मोटी सैलेरी, हर महीने कमा रहे हैं लाखों रुपए

UAE में भारतीय प्रोफेशनल्स को मिल रही है मोटी सैलेरी, हर महीने कमा रहे हैं लाखों रुपए

0
SHARES
40
VIEWS

UAE में भारतीय प्रोफेशनल्स को मिल रही है मोटी सैलेरी, हर महीने कमा रहे हैं लाखों रुपए

Vandana Upadhyay · जुलाई 21, 2025

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल और अन्य नए क्षेत्रों में मिड-लेवल से सीनियर लेवल पर काम करने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स को हर महीने Dh45,000 तक की सैलरी मिल रही है। यह जानकारी भारत की एक प्रमुख टैलेंट सॉल्यूशन कंपनी Careernet Group ने दी है।

Careernet के CEO अंशुमान दास ने  बताया कि UAE में भारतीय टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स को भारत की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा वेतन मिलता है। उनकी सैलरी आमतौर पर Dh25,000 (₹5,67,500) से Dh45,000 (₹10,21,500) के बीच होती है। वहीं, स्पेशलाइज्ड और सीनियर मैनेजमेंट रोल्स में सैलरी इससे भी अधिक हो सकती है।

सिर्फ सैलरी नहीं, करियर ग्रोथ भी अहम

अंशुमान दास ने बताया कि आजकल प्रोफेशनल्स सिर्फ बेसिक सैलरी नहीं देखते, वे रिलोकेशन सपोर्ट, परफॉर्मेंस बोनस, करियर ग्रोथ, और इंटरनेशनल एक्सपोजर जैसे फैक्टर्स भी ध्यान में रखते हैं। UAE इन सभी मामलों में एक बेहतर विकल्प बन गया है। साथ ही, UAE में टैक्स नहीं लगने के कारण प्रोफेशनल्स की इनकम 20-35% तक बढ़ जाती है। इसके अलावा कंपनियाँ हाउसिंग अलाउंस, मेडिकल इंश्योरेंस, और फैमिली के लिए एजुकेशन बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं भी देती हैं।


UAE में इन सेक्टर्स में सबसे ज़्यादा डिमांड

  • डिजिटल टेक्नोलॉजी

  • इंजीनियरिंग

  • कंसल्टिंग

  • क्लाउड कंप्यूटिंग

  • साइबर सिक्योरिटी

  • फिनटेक

  • डेटा साइंस

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

  • सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग

  • Web3 और AI/ML

स्टार्टअप और कंसल्टिंग बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स की खास मांग है क्योंकि उनमें तेज़ फैसले लेने की क्षमता, बहु-कार्य स्किल और बदलते माहौल में काम करने की समझ होती है।

अब UAE बना रहा है लॉन्ग-टर्म करियर हब

आज UAE में 36 लाख से ज़्यादा भारतीय नागरिक काम कर रहे हैं और पूरे GCC (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल) में यह संख्या 90 लाख से अधिक है। पहले जहां UAE को लोग एक अस्थायी करियर ऑप्शन मानते थे, अब वह नजरिया बदल रहा है।

दास के मुताबिक, UAE अब एक लॉन्ग-टर्म करियर डेस्टिनेशन बनता जा रहा है — खासकर वहां की वीज़ा नीतियों, अंतरराष्ट्रीय अवसरों और टेक्नोलॉजी में निवेश की वजह से।

Careernet का मिडल ईस्ट विस्तार

भारत की इस प्रमुख टैलेंट कंपनी ने हाल ही में दुबई में अपना मिडल ईस्ट हेडक्वार्टर शुरू किया है ताकि क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया जा सके। दास ने कहा, “हम मिडल ईस्ट को सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि अपनी लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की एक अहम दिशा मानते हैं।”

ShareTweetSendShare
Previous Post

भारत, UAE और तुर्की के लिए बुरी खबर, यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

Next Post

अबू धाबी की नई पहल, डिजिटल करेंसी से भुगतान होगी कोर्ट फीस

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

Abu Dhabi Fire Alert: अल मुशरिफ के कंस्ट्रक्शन साइट में लगी आग, पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दिया सख्त निर्देश

by Nura Basta
मार्च 14, 2026
0

Abu Dhabi के Al Mushrif इलाके में शनिवार 14 मार्च की शाम एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद Abu Dhabi Police...

Read moreDetails

UAE Lottery Results: 9 हज़ार से ज्यादा प्रवासियों ने जीता इनाम, 30 मिलियन दिरहम का जैकपॉट अभी भी बरकरार

मार्च 14, 2026

Israel ने 24 घंटे में Iran पर किए 200 एयर स्ट्राइक, UAE के Dubai और Abu Dhabi के लिए जारी हुआ अलर्ट

मार्च 14, 2026

Trump का ईरान के साथ सीजफायर से साफ इनकार, खाड़ी देशों में खलबली, तेल के दाम 100 डॉलर के पार

मार्च 14, 2026
Next Post
अबू धाबी की नई पहल, डिजिटल करेंसी से भुगतान होगी कोर्ट फीस

अबू धाबी की नई पहल, डिजिटल करेंसी से भुगतान होगी कोर्ट फीस

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906