IndiGo Airlines के द्वारा कई स्थानों के लिए विमानों के संचालन की घोषणा की गई है। इससे यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलने वाली है। यह बताया गया है कि आज से हैदराबाद से प्रयागराज और आगरा के लिए विमानों के संचालन की घोषणा की जा रही है। इसके अलावा अयोध्या और कानपुर के लिए भी विमानों का संचालन किया जा रहा है।
क्या होगी Flights के संचालन की टाईमिंग?
हैदराबाद से कानपुर के लिए चार साप्ताहिक विमानों का संचालन दिया जाएगा। विमान का प्रस्थान 8:55 AM से होगा और 11:00 AM में पहुंचेगी। प्रगराज के लिए तीन साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जायेगा। वहीं अगरतला के लिए तीन साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जायेगा।
हैदराबाद से जम्मू के लिए तीन साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जायेगा। विमान का प्रस्थान 07:05 बजे होगा और 10:20 बजे फ्लाईट पहुंचेगी। आगरा के लिए तीन साप्ताहिक विमानों का संचालन प्रदान किया जाएगा। हैदराबाद से विमान 13:55 में प्रस्थान करेगी और 16:05 बजे पहुंचेगी। अयोध्या के लिए 4 साप्ताहिक उड़ानों की सेवा दी जाएगी। विमान 1:55 PM बजे प्रस्थान करेगी और 4:05 PM बजे पहुंचेगी।