• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

Indigo Flight Offer हुआ चालू. मात्र 2 हज़ार में घूमिए फ्लाइट से कई एयरपोर्ट वाले शहर

Lov Singh by Lov Singh
दिसम्बर 23, 2022
in India
0
0
SHARES
10
VIEWS

Indigo Flight Offer हुआ चालू. मात्र 2 हज़ार में घूमिए फ्लाइट से कई एयरपोर्ट वाले शहर

Lov Singh · दिसम्बर 23, 2022

क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों पर बाहर घूमने का प्‍लान है, लेकिन महंगा हवाई टिकट आपके बजट से बाहर हो रहा तो इंडिगो के ऑफर का लाभ उठाइये. घरेलू बजट एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट के किराये में बड़ी कटौती की है.

 

कंपनी की यह सेल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगी.

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन ने तीन दिन का विंटर सेल शुरू किया है. यात्री इस दौरान घरेलू और विदेशी दोनों ही उड़ानों पर छूट पा सकते हैं. कंपनी यह 6E नेटवर्क वाली सभी उड़ानों और चैनल्‍स के लिए यह ऑफर लाई है. कंपनी ने सस्‍ते टिकट के साथ कैशबैक का भी ऑफर दिया है. पार्टनर बैंक HSBC के साथ मिलकर टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को कैशबैक भी दिया जा रहा है.


कब कर सकते हैं हवाई यात्रा

कंपनी ने बताया है कि 23 से 25 दिसंबर तक बुक कराए टिकट पर यात्री 15 जनवरी, 2023 से लेकर 14 अप्रैल, 2023 तक सफर कर सकते हैं. इस दौरान घरेलू डेस्टिनेशन के लिए हवाई टिकट 2,023 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए 4,999 रुपये के शुरुआती किराये पर टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. टिकट बुकिंग पर HSBC बैंक 5 फीसदी यानी 750 रुपये तक का कैशबैक भी दे रहा है.

विमानन सेक्‍टर में लौटी रौनक

इंडिगो के ग्‍लोबल सेल्‍स हेड विनय मल्‍होत्रा का कहना है कि हम साल 2023 में प्रवेश कर रहे हैं और ये चाहते हैं कि ज्‍यादा संख्‍या में लोग हवाई सफर कर सकें. छुट्टियों के सीजन में भारतीय एविएशन सेक्‍टर में बड़ी रिकवरी दिख रही है. यही कारण है कि कंपनी ने विंटर सेल शुरू किया है, जिसका लाभ घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय दोनों उड़ानों पर दिया जा रहा है. कंपनी इस ऑफर के जरिये किफायती सफर कराने के अपने वादे को भी पूरा करना चाहती है.

इधर आसमान पर हवाई किराया

सर्दियों के सीजन में छुट्टियां मनाने बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्‍या बढ़ रही है और विमानन कंपनियों ने अपना किराया भी बढ़ा दिया है. पिछले साल 24 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच पीक सीजन में जहां दिल्‍ली से गोवा का हवाई किराया 15 हजार रुपये था, वहीं इस बार यह 30 हजार रुपये पहुंच गया है. इसी तरह, मुंबई से अंडमान तक का किराया पिछले साल इस अवधि में जहां 32 हजार रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 49 हजार रुपये पहुंच गया है. मुंबई से कश्‍मीर की टिकट पिछले साल 18 हजार रुपये में मिल रही थी, जो अब 30 हजार में मिलती है.

ShareTweetSendShare
Previous Post

International Flight से भारत आने वाले यात्री ध्यान दें. नये दिशा निर्देश Airport पर लागू.

Next Post

रेलवे मात्र 110 रुपये में देता हैं कंबल. 140 में पूरा 2 चादर और 1 तकिया, 1 तौली का सेट. IRCTC से कर सकते हैं बुकिंग.

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

UAE

UAE President ने रमजान पर किया बड़ा ऐलान, 1440 कैदियों की रिहाई का आदेश, कर्ज भी चुकाएगी सरकार

by Nura Basta
फ़रवरी 21, 2026
0

UAE में रमजान 2026 की शुरुआत 18 फरवरी, बुधवार से हो चुकी है। इस पवित्र महीने की शुरुआत पर UAE President HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al...

Read moreDetails

Kuwait में नेपाली कामगारों की संख्या 1.75 लाख के पार, जानिए कितनी है सैलरी और नए वीज़ा नियम

फ़रवरी 21, 2026

Saudi Arabia New Rules: विदेशी कंपनियों को मिली बड़ी छूट, बिना Regional HQ भी अब मिलेंगे सरकारी ठेके

फ़रवरी 21, 2026

UAE में घने कोहरे का Red Alert, ड्राइवरों के लिए जारी हुई 80 km/h की स्पीड लिमिट और भारी जुर्माने की चेतावनी

फ़रवरी 21, 2026
Next Post

रेलवे मात्र 110 रुपये में देता हैं कंबल. 140 में पूरा 2 चादर और 1 तकिया, 1 तौली का सेट. IRCTC से कर सकते हैं बुकिंग.

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906