ईरान ने एक अहम घोषणा में कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गैर-आक्रामक जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने साफ किया है कि जो देश ईरान के खिलाफ दुश्मनी नहीं रखते, उनके जहाजों को निकलने के लिए जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। फिलीपींस जैसे देशों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और उनके नाविकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इस समुद्री रास्ते पर तनाव की वजह से पूरी दुनिया में व्यापार और तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

👉: ईरान के चाबहार में सुरक्षा केंद्रों पर भारी बमबारी की ख़बर, अमेरिका और इसराइल के हमलों से दहला इलाका, सऊदी ने भी गिराए 4 ड्रोन

किन देशों और जहाजों को मिलेगी ईरान से राहत?

ईरान के विदेश मंत्री ने फिलीपींस की विदेश सचिव मा. थेरेसा लाजारो के साथ बातचीत में कई अहम वादे किए हैं। इस बातचीत के बाद समुद्री व्यापार से जुड़ी कुछ मुख्य बातें सामने आई हैं:

  • ईरान फिलीपींस के झंडे वाले जहाजों और ऊर्जा स्रोतों को सुरक्षित रास्ता देगा।
  • फिलीपींस के नाविकों को बिना किसी रुकावट के इस रास्ते से गुजरने की अनुमति होगी।
  • इस आवाजाही के लिए जहाजों से कोई टोल फीस या टैक्स नहीं लिया जाएगा।
  • पाकिस्तान के जहाजों के लिए भी सुरक्षित आवाजाही की बात कही गई है।
  • भारत और अन्य देशों के नाविकों के लिए भी यह एक राहत भरी खबर है क्योंकि इस रास्ते से बड़ी संख्या में भारतीय कामगार गुजरते हैं।

किन जहाजों के लिए बंद रहेगा यह समुद्री रास्ता?

ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सभी के लिए नहीं है। विदेश मंत्री अराघची के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य उन जहाजों के लिए बंद रहेगा जो ईरान के खिलाफ आक्रामकता में शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से अमेरिका और इसराइल से जुड़े या उनके सहयोगी जहाजों का जिक्र किया गया है। ईरान का कहना है कि यह रास्ता केवल उसके दुश्मनों के लिए बंद है। हाल ही में ब्रिटेन ने इस रास्ते को खुलवाने के लिए 40 से ज्यादा देशों के साथ एक मीटिंग भी की है, क्योंकि इस रास्ते में रुकावट आने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com