Kuwait Scam Alert: कुवैत में बढ़ रहे हैं फर्जी इंटरनेशनल कॉल, एक रिंग आने पर सावधान रहें लोग वरना कटेगा पैसा
कुवैत में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों के लिए एक ज़रूरी चेतावनी आई है। हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाले संदिग्ध फोन कॉल्स की संख्या अचानक बढ़ गई है। ये कॉल एक सोचे-समझे ग्लोबल साइबर स्कैम का हिस्सा हैं, जिसका मकसद लोगों को ठगना और उनके पैसे चुराना है।
📰: Dubai में झारखंड के मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया मारपीट का आरोप, कंपनी पर गंभीर आरोप।
क्या है यह Wangiri Scam और यह कैसे काम करता है
इस घोटाले में स्कैमर्स ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। इसमें फोन पर केवल एक रिंग बजती है और कॉल कट जाता है। जब लोग उत्सुकता में उस नंबर पर वापस कॉल करते हैं, तो उन्हें बहुत महंगे इंटरनेशनल लाइन्स पर भेज दिया जाता है। इससे कॉल करने वाले के बैलेंस से भारी रकम कट जाती है।
कुछ मामलों में स्कैमर्स आपकी आवाज़ रिकॉर्ड कर लेते हैं ताकि उसका इस्तेमाल फर्जी ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सके। इसके अलावा, ये लोग मैसेज के ज़रिए खतरनाक लिंक भी भेजते हैं, जिससे फोन हैक हो सकता है या पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है।
सरकारी विभागों ने बचाव के लिए क्या कहा है
कुवैत के विभिन्न सरकारी विभागों ने समय-समय पर लोगों को इन खतरों से बचने की सलाह दी है:
- Ministry of Interior: ट्रैफिक जुर्माने के नाम पर आने वाले फर्जी मैसेज से बचें, आधिकारिक जानकारी केवल Sahel ऐप पर ही देखें।
- CITRA: किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की रिपोर्ट तुरंत Sahel ऐप के ज़रिए करें।
- Ministry of Commerce: वॉट्सऐप, संदिग्ध ईमेल और अनजान वेबसाइट्स पर अपनी बैंकिंग डिटेल्स शेयर न करें।
- US Embassy: पैसे मांगने वाले किसी भी अनजान अनुरोध के प्रति बेहद सावधान रहें।




