KUWAIT : भारी मात्रा में तस्करी की कोशिश, कस्टम अधिकारियों ने मंसूबों पर फेरा पानी
पूरी खबर एक नज़र,
- शराब की तस्करी को नाकाम कर दिया है
- करीब 14,720 शराब की बोतलें छुपाई गई थी

शराब की तस्करी को नाकाम कर दिया है
कुवैत कस्टम अधिकारियों ने शराब की तस्करी को नाकाम कर दिया है। करीब 14,720 बॉटल जब्त किया गया है। जीसीसी देशों से आने वाले सामान की जब कस्टम अधिकारियों ने जांच की तो भारी मात्रा में सामान जब्त कर लिया गया है।
बताते चलें कि Kuwait General Administration of Customs ने अपने बयान में बताया है कि जीसीसी देश से आने वाले कंटेनर की जब जांच की गई तो उसमे से करीब 1,240 कार्टन बरामद किए गए हैं।
करीब 14,720 शराब की बोतलें छुपाई गई थी
इन कार्टन में करीब 14,720 शराब की बोतलें छुपाई गई थी। जिसे बड़ी सावधानी से तस्करों ने तस्करी की कोशिश की थी। कस्टम अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाती है। इस तरह की हरकत बिल्कुल न करें।



