कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाली प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान कोई ऐसी आरोपियों के बारे में जानकारी मिलती है जो बिना वीजा के ही कुवैत में रह रहे हैं। यही कारण है कि समय-समय पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा आंतरिक मंत्रालय के आदेश पर जांच शुरू कर दिया जाता है।

वीजा एक्सपायरी के बाद भी रहते हैं कुवैत में
अधिकारियों के अनुसार कई ऐसे प्रवासी जो विजिट वीजा पर जाते हैं वह वीजा एक्सपायर होने के बाद वापस अपने देश नहीं लौटते हैं बल्कि कुवैत में ही रह जाते हैं। ऐसे ही प्रवासियों की जांच के लिए अलग-अलग इलाकों में चेकिंग की जाती है।
लेबर और रेजिडेंसी संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि ऐसी गलती न करें। वीजा एक्सपायर होने के पहले ही उसे रिन्यू अवश्य कर लें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उनपर जुर्माना लगाया जा सकता है और डिपोर्ट भी किया जा सकता है।





