कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी है। अगर कोई व्यक्ति रेजिडेंसी और किसी भी तरह के वीजा से संबंधित नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही आवश्यक की जाएगी।
आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही
बताते चलें अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जो भी व्यक्ति अवैध तरीके से रह रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए वरना उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कामगार को काम देने के समय उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जाता है जिस पर सभी नियम और शर्तें लिखी गई होती है।
सभी से अपील की गई है कि उन्हें उन नियम और शर्तों का पालन करना होगा। नियम को तोड़कर अपनी नियुक्ति के पास से भागने वाले कामगारों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें डिपोर्ट भी किया जा सकता है। उनपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। प्रवासियों से अपील की गई है कि उन्हें सभी लेबर और वीजा नियमों का पालन करना चाहिए।