KUWAIT : घरेलू कामगारों को 4 महीने से अधिक देश से बाहर रहने की अनुमति नहीं, अब आया नया VISA नियम
कुवैत सरकार के द्वारा प्रवासियों के लिए नए नियम लागू किया जा रहे हैं जिसके अनुसार ही प्रवासियों को कुवैत में रहने की अनुमति दी जाएगी। अगर वह इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कई परेशानियों में फंस सकते हैं या फिर जेल भी हो सकती है। कई मामले में Visa उल्लंघन करने वाले आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया जाता है और उन्हें देश से भी निकाल दिया जाता है।

घरेलू कामगारों के लिए की गई नियमों की घोषणा
कुवैत में बड़ी संख्या में विदेश से कामगार आकर काम करते हैं और अपनी रोजी-रोटी चलते हैं। यहां तक की भारत से एक बड़ी संख्या में कामगार कुवैत में काम करते हैं। ऐसे में काम के दौरान प्रवासियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो उसका ख्याल रखने के लिए नियम तय किए गए हैं। बनाए गए सभी नियम कुवैत में काम करने वाले कामगारों और नियोक्ताओं दोनों के लिए हैं।
नए नियम के अनुसार कोई भी घरेलू कामगार कुवैत से बाहर 4 महीने से अधिक समय के लिए नहीं रह सकता है। अगर ऐसा करना उसकी मजबूरी है तो इसकी अनुमति आंतरिक मंत्रालय से लेनी होगी। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि यह स्पॉन्सर की जिम्मेदारी भी कि वह मंत्रालय को कामगार के वीजा एक्सपायर होने या ओवर स्टे की जानकारी दें।





