कुवैत में प्रवासियों के लिए विजिट वीजा को लेकर एक अपडेट दिया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रवासियों के लिए विजिट वीजा उपलब्ध है लेकिन उन्हें कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। बताया गया कि नए रेजीडेंसी वीजा पर अभी काम चल रहा है और इसे जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी।
Visit Visa वालों को बरतनी होगी खास सावधानी
इस बात की जानकारी दी गई है कि विजिट वीजा वाले प्रवासियों को सभी नियमों को समझना काफी जरूरी है। जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है ताकि विजिट वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
हाल ही में जांच अभियान के दौरान 32 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो भगोड़े घोषित हो चुके हैं और उनके के खिलाफ अरेस्ट वारंट है। 17 ऐसे लोगों के रफ्तार किया गया है जिन्होंने रेजिडेंसी और लेबर लॉ नियमों का उल्लंघन किया है। प्रवासियों को हर तरह से नियमों का पालन जरूरी है वरना पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।