भारत में रसोई गैस (LPG) की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने साफ किया है कि देश में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई में कोई बाधा नहीं है। पश्चिम एशिया के हालातों के बीच भी होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारतीय टैंकरों का आना लगातार जारी है, जिससे घरेलू बाजार में किसी भी तरह की कमी की आशंका खत्म हो गई है।

🗞️: World Bank की चेतावनी, खाड़ी देशों की आर्थिक रफ़्तार में आएगी भारी गिरावट, कुवैत और कतर पर पड़ेगा सबसे ज़्यादा असर.

आम जनता और मजदूरों के लिए क्या हुआ बदलाव?

सरकार ने आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए भी कई कदम उठाए हैं। अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलने वाले 5 किलो के फ्री ट्रेड LPG सिलेंडरों की सप्लाई को दोगुना कर दिया गया है। वहीं, घरेलू गैस की बुकिंग और डिलीवरी को पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है ताकि गैस की चोरी और कालाबाजारी को पूरी तरह रोका जा सके। अब 91 प्रतिशत डिलीवरी कोड के माध्यम से हो रही है।

सप्लाई और नए नियमों से जुड़ी मुख्य जानकारी

विषय महत्वपूर्ण अपडेट
सप्लाई रूट होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों का आना जारी है
5 किलो सिलेंडर मजदूरों के लिए डेली सप्लाई को दोगुना किया गया
PNG नियम पाइप वाली गैस मिलने पर 3 महीने बाद LPG बंद हो सकती है
डिजिटल बुकिंग 95 फीसदी बुकिंग अब ऑनलाइन माध्यम से हो रही है
सख्ती जमाखोरी रोकने के लिए 3,700 से ज्यादा छापे मारे गए
इंडस्ट्री कोटा फार्मा और फूड उद्योगों को 70% तक खपत की अनुमति

पाइप वाली गैस और भविष्य की योजना

सरकार अब घरों में सीधे पाइप से गैस (PNG) पहुंचाने पर जोर दे रही है। इसके लिए नए पाइपलाइन नियम 2026 अधिसूचित किए गए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय का लक्ष्य है कि आने वाले दो हफ्तों में 15 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े जाएं। इसके साथ ही भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अब 41 देशों से तेल और गैस का आयात शुरू कर दिया है, ताकि किसी एक क्षेत्र में तनाव होने पर भी सप्लाई पर असर न पड़े।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.