Makkah Transport News: रमजान के पहले 10 दिनों में 3 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, सऊदी सरकार ने जारी किया आंकड़ा
सऊदी अरब में रमजान के पाक महीने में उमराह और इबादत के लिए जायरीन की भारी भीड़ उमड़ रही है। मक्का ट्रांसपोर्ट सिस्टम ने इस साल एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक, रमजान के पहले 10 दिनों में ही 31 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया है। यह जानकारी 8 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर साझा की गई, जिसमें प्रशासन ने सफल इंतजामों की तारीफ की।
🗞️: Iran News: Revolutionary Guards ने हमलों को तेज करने का किया ऐलान, कुवैत में US Base पर गिरी मिसाइल।
ट्रांसपोर्ट सिस्टम ने कैसे संभाली करोड़ों की भीड़?
इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को संभालने के लिए सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दाह और मदीना के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार किया था। हरमैन हाई-स्पीड रेलवे (Haramain High-Speed Railway) ने इन 10 दिनों में 3,662 ट्रिप लगाए, जिसमें 17 लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता थी।
इसके अलावा शहर के अंदर मक्का बस प्रोजेक्ट (Makkah Bus Project) के तहत 400 बसें चलाई गईं। ये बसें 12 अलग-अलग रास्तों पर चलीं और 450 बस स्टॉप पर यात्रियों को सेवा दी। इसमें नई इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल थीं, जिससे न केवल प्रदूषण कम हुआ बल्कि यात्रियों को आरामदायक सफर भी मिला।
यात्रियों के लिए कौन से नियम लागू थे?
भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से बचने के लिए प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक नियम लागू किए थे। हरम शरीफ के आसपास के केंद्रीय इलाकों में नमाज के समय प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री पूरी तरह बंद रखी गई थी। सभी उमराह यात्रियों के लिए Nusuk या Tawakkalna ऐप पर परमिट होना जरूरी था।
किराए के लिए स्मार्ट कार्ड सिस्टम का इस्तेमाल हुआ, जिससे टिकट लेने में समय बर्बाद नहीं हुआ। ट्रांसपोर्ट जनरल अथॉरिटी (TGA) ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 73,000 से ज्यादा इंस्पेक्शन किए गए और 91% मामलों में सभी नियम सही पाए गए।





