सऊदी में लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक व्यक्ति ने की अजीबोगरीब हरकत, वीडियो वायरल
पुलिस से मिलती-जुलती कार को रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
सऊदी में एक आदमी को एक बंदूक और पुलिस से मिलती-जुलती कार को रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे रियाद में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है
रियाद पुलिस के प्रवक्ता major Khaled Al Kreidis ने बताया कि लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उस वीडियो में वह व्यक्ति अपने हाथ में बंदूक लिए हुए था और पुलिस से मिलती-जुलती कार लेकर चला रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।



