ओमान : अधिकारियों ने यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट, असुरक्षित स्थान से बचाया गया युवक
ओमान पुलिस ने बचाई नागरिक की जान
Royal Oman Police (ROP) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पहाड़ों में फंसे एक व्यक्ति की जान बचाई गई है। South Al Batinah Governorate के Nakhal के पहाड़ों में वह व्यक्ति फंस गया था। पुलिस के द्वारा बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने जारी किया बयान
रॉयल ओमान पुलिस ने इस मामले में बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि सुरक्षा और बचाव ऑपरेशन टीम ने Nakhal के Wadi Bani Haras में फंसे एक व्यक्ति की जान बचाई है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर टीम पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
तुरंत पहुंचती है टीम
इस तरह की घटना की जानकारी मिलते ही रॉयल ओमान पुलिस की सुरक्षा टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा अक्सर इस बात की चेतावनी दी गई है कि लोगों को उन स्थान पर नहीं जाना चाहिए जहां जान का खतरा हो जाता है। लोगों को हमेशा ही सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए।



