180 करोड़ लॉटरी विजेता ने बच्चों को भी नहीं लगने दी भनक, सामान्य जीवन जीने के पीछे बताई खास वजह
जितना पैसा है नहीं उससे अधिक खर्च कर देते हैं लोग
आमतौर पर यह देखा जाता है कि लोगों के पास जितना धन होता नहीं है उससे कहीं अधिक वह दिखाने की कोशिश करते हैं। इस दिखावे के कारण कई लोग लोन के चक्कर में भी पड़ जाते हैं। लेकिन आज ऐसी कहानी सामने आई है जो Ramsey Show के एक गुमनाम कॉलर की है। उस शख्स में यह बताया कि उन्होंने करीब 3 साल पहले 180 करोड़ की लॉटरी जीत ली है लेकिन इसकी जानकारी अपने घरवालों को नहीं दी है।

क्यों नहीं बताई लॉटरी की बात?
उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि लॉटरी जीतने की खबर इसलिए उन्होंने नहीं बताया क्योंकि बता देने से पैसे आपके पास अधिक दिन तक नहीं टिकते हैं। किसी भी विजेता के पास 10 साल से अधिक समय तक पैसे नहीं टीके हैं।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लॉटरी का पता लगते ही सभी लोग पैसे मांगने के लिए आ जाते हैं। यही कारण है कि लॉटरी जीतने की बात उन्होंने केवल अपनी पत्नी को बताई है। अपने भाई को केवल हिंट दिया है लेकिन अपने बच्चों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है क्योंकि वह चाहते हैं कि बच्चे आत्मनिर्भर बनें।




