नई कार खरीदने वाले ग्राहक रुक जाएं, ये कंपनी लॉन्च करने जा रही है 3 नई कारें; इनमें से 1 गाड़ी में मिलेगी 35 KMPL माइलेज?

Mohd. Irfan15 December 20232 min read3 viewsIndia

Maruti 3 Upcoming Cars: जो भी ग्राहक नई गाड़ी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए ये एक काम की खबर है, क्योंकि आने वाले कुछ ही दिनों में मारुति सुजुकी कंपनी भारत कार मार्केट में अपनी ये 3 गजब की कारों को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है।

Maruti 3 Upcoming Cars: नई स्विफ्ट, eVX और नई डिजायर है शामिल

1. मारुति सुजुकी न्यू स्विफ्ट

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

2024 Swift Car

हाल ही में सुजुकी कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट को अनवेल किया। इंटरनेशनल मार्केट के अंदर नई स्विफ्ट में ADAS और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी और भारत में नए इंजन ऑप्शन को भी ऑफर किया जा सकता है। यह गाड़ी 2024 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

2. मारुति सुजुकी eVX

Maruti eVX Spied Again

मारुति सुजुकी कंपनी भारत में अपनी पहली फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को भारत के अंदर टेस्टिंग के दौरान देखा भी गया है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें 450 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलेगी।

3. मारुति सुजुकी न्यू डिजायर

Maruti Dzire

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी कंपनी की सेडान गाड़ी भी शामिल है जिसका नाम मारुति सुजुकी डिजायर है। कंपनी इस गाड़ी के नेक्स्ट जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 में इस गाड़ी का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment