• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Finance

मार्केट में और गिरा सरसों का दाम. प्रति लीटर MRP में आया गिरावट. नया रेट जानिए

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 26, 2023
in Finance
0
1
SHARES
24
VIEWS

मार्केट में और गिरा सरसों का दाम. प्रति लीटर MRP में आया गिरावट. नया रेट जानिए

Lov Singh · फ़रवरी 26, 2023

इस बार रंगों के त्योहार होली के मौके पर मेहमानों को जमकर पकवान खाएं और खिलाएं। खाद्य तेलों के भाव जेब पर भारी नहीं पड़ने वाले हैं क्योंकि फिलहाल इनके महंगा होने के चांस न के बराबर हैं। देश में सरसों की पैदावार अच्छी हुई है। मंडियों में नई फसल पहुंचने लगी है। सरसों के तेल का रेट उतरने लगा है।

दि सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन फॉर ऑयल इंडस्ट्री एंड के चेयरमैन सुरेश नागपाल ने बताया कि अभी इंटरनैशनल मार्केट में भी खाद्य तेल का रेट मंदा है। इंदौर में सोया का बाजार टूटा है। मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। इसका प्रेशर बनने लगा है। होली पर रेट और गिरेंगे।

होली के आसपास सरसों के अलावा सोयाबीन और पामोलीन तेल काफी प्रयोग किया जाता है। इन तीनों का रेट किफायती दौर में हैं। 2-3 महीने तक मंडी में सरसों की आवक लगातार जारी रहेगी। गुरुवार को राजस्थान की मंडियों में 3.15 लाख टन कट्टे, मध्य प्रदेश की मंडियों में 1.25 लाख टन कट्टे, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 1.5 लाख टन कट्टे, गुजरात में 1.15 लाख टन कट्टे और अन्य राज्यों में 1.25 लाख टन कट्टे उतरे हैं। पीक सीजन में एक दिन में 15 लाख टन कट्टे आते हैं। 10-12 दिनों में रोजाना 15 लाख टन कट्टे आने लगेंगे। एक कट्टे में 50 किलो सरसों होती है।


सुरेश नागपाल ने केंद्र से आग्रह किया है कि 15 मार्च से सरकारी एजेंसियों के जरिए सरसों की खरीदारी शुरू करवा दें। पिछली बार 2019-20 में सरकार ने 28 लाख टन सरसों खरीदी थी, जबकि उस साल 85 लाख टन की पैदावार हुई थी । इस साल 115 लाख टन सरसों पैदा होने की उम्मीद है। अभी सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5450 रुपये प्रति क्विंटल है।

110 रुपये आएगा सरसों तेल

मंडियों में फिलहाल सरसों 5 हजार से 5200 रुपये में बिक रही है, क्योंकि सरसों में नमी है। हफ्तेभर में सरसों सूख जाएगी, तो इसका वजन बढ़ेगा। इस बार कंज्यूमर पर कोई भार नहीं पड़ने वाला है। सरसों की आवक बढ़ने पर तेल सस्ता होगा। पिछले एक हफ्ते में 5 से 7 रुपये प्रति किलो दाम घटे हैं। अभी 5 रुपये प्रति किलो रेट और गिरने की उम्मीद है। आशा है कि 110 रुपये किलो सरसों का तेल हो जाए। रिटेल मार्केट के दुकानदार खरीद रहे तेल होली पर खाद्य तेलों का कारोबार सामान्य रहेगा। कोरोना से पहले काम बहुत शानदार होता था। उतना तो नहीं पहुंचा है, फिर भी बिजनेस में काफी सुधार हुआ है। रिटेल मार्केट के दुकानदारों ने आना शुरू कर दिया है। होली से पहले ही लोग घरों में गुझिया, मट्ठी, नमक पारे बनाना शुरू कर देते हैं ।

देश में सोयबीन, पामोलीन और क्रूड पाम ऑयल (सीपीओ) इंपोर्ट होता है। सबसे ज्यागा पामोलीन और सीपीओ आता है। आम तौर पर ये तेल 90 लाख टन आयात होता है, जो कि इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है। इसी तरह सोयाबीन का तेल 45 लाख टन आयात होता है, जो कि सितंबर और अक्टूबर में आता है। सन फ्लावर का तेल 25 से 30 लाख टन इंपोर्ट होता है।

अभी मंडी में तेल का थोक भाव कुछ इस प्रकार हैं.

  • सरसों तेल – 125 – 130 प्रति लीटर
  • सोयाबीन तेल – 120 – 130 प्रति लीटर
  • पाम आयल – 95 से 105 प्रति लीटर
ShareTweetSendShare
Previous Post

इंटरनेशनल मार्किट में पुराने सिक्कों का बोलबाला, आपको बना सकते हैं लखपति, जानिए कैसे

Next Post

भारत में हत्या का आरोपी 17 साल से था फरार, सऊदी सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ा

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 4, 2026
0

सऊदी अरब के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट्स (Jawazat) ने इकामा (Residency Permit) रिन्यूअल फीस को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। विभाग ने स्पष्ट किया है...

Read moreDetails

Palestine Update: इजराइल के हमले में गाज़ा में 21 की मौत, वेस्ट बैंक में 24 साल के युवक की गई जान

फ़रवरी 4, 2026

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

फ़रवरी 4, 2026

Saudi Airlines Baggage: सऊदिया फ्लाइट में 23 किलो सामान ले जाएं या 20 किलो? यात्रियों के लिए आई ये बड़ी अपडेट

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

भारत में हत्या का आरोपी 17 साल से था फरार, सऊदी सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ा

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906