TATA Harrier SUV का नया वेटिंग पीरियड आया सामने. गाड़ी को बुक करने के बाद करना पड़ेगा इतने समय इंतजार; जाने पूरी डिटेल
TATA Harrier SUV: टाटा मोटर्स कंपनी की इस 5 सीटर एसयूवी गाड़ी की प्राइस रेंज 15.49 लाख रुपए से लेकर 26.44 लाख रुपए के बीच में है। ये गाड़ी दोनों ट्रांसमिशन, मैन्युअल और ऑटोमेटिक के साथ अवेलेबल है और इस आर्टिकल में गाड़ी का लेटेस्ट वेटिंग पीरियड बताया गया है।
TATA Harrier SUV: 10 हफ्तों का वेटिंग पीरियड
मुंबई रीजन के अंदर इस एसयूवी का बुकिंग करने के बाद लगभग 10 हफ्तों का वेटिंग पीरियड है। नई हैरियर के इंटीरियर और एक्सटीरियर ढेर सारे बदलाव किए गए हैं और गाड़ी में कई नए और कमाल के फीचर को भी ऐड किया गया है।

बड़ा साइज और स्ट्रांग रोड प्रसेंस
इस गाड़ी का बड़ा साइज और स्ट्रांग रोड प्रसेंस है और साथ ही में ये फीचर रिच कार है, इसका जो केबिन है 5 बैठने वाला के लिए वह काफी ज्यादा विशाल और शानदार है, ये एसयूवी कंफर्टेबल राइड क्वालिटी भी प्रोवाइड करवाती है।
इस एसयूवी के अंदर कुछ खामियां भी है
इस एसयूवी के अंदर कुछ खामियां भी है, जैसे की कोई भी पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं है। गाड़ी सिर्फ एक्सक्लूसिवली डीजल इंजन के साथ आती है और गाड़ी में ऑल-व्हील ड्राइव (all-wheel drive) का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है।



