Nord CE 4 Lite 5G के फीचर की जानकारी आई सामने

Nord CE 4 Lite 5G के फीचर की जानकारी की पुष्टि की गई है जिसमें बताया गया है कि नया स्मार्टफोन AMOLED panel से लैस होगा और 5,500mAh बैटरी पैक इसमें दी गई होगी जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट प्रदान करेगा। साथ ही 50MP Sony LYTIA primary sensor भी दिया जा रहा है। 

क्या हैं बाकी संभावित फीचर्स?

ऐसा माना जा रहा है कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 inch Full HD+ AMOLED display दिया जा सकता है। इसके अलावा Adreno 619 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 695 processor से लैस हो सकता है। 12GB LPDDR4x RAM और 512GB of UFS 2.2 स्टोरेज दिया जा सकता है।

50MP primary sensor, 2MP depth sensor और सेल्फी के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग वाला 5,500mAh battery दी जा सकती है। इस संबंध में अभी फिलहाल आधिकारिक बयान आनी बाकी है। 

क्या हो सकती है OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की कीमत?

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की कीमत की बात करें तो चीन में इसकी कीमत करीब 15 हज़ार तक हो सकती है। 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."