नॉर्वे की राजधानी Oslo में अमेरिकी दूतावास (US Embassy) के पास एक जोरदार धमाका सुना गया है। यह घटना 7 मार्च, 2026 की सुबह करीब 1 बजे हुई। धमाके के बाद वहां धुआं उठता देखा गया, लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है।

📰: ईरान ने दी अमेरिका को खुली चुनौती, 6 महीने तक जंग के लिए तैयार, सऊदी और कुवैत पर भी मंडराया खतरा

कैसा था मौके का हाल?

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय एक तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग डर गए। दूतावास के पास रहने वाले लोगों ने धुआं उठते हुए देखा। पुलिस कमांडर Michael Dellemyr ने जानकारी दी है कि धमाके से केवल मामूली नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दूतावास के कॉन्सुलर सेक्शन के गेट के पास दीवार को हल्का नुकसान पहुंचा है। अच्छी बात यह रही कि उस समय वहां ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया?

Oslo Police ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मौके पर बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad), ड्रोन और हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके। पुलिस का कहना है कि अभी यह शुरुआती जांच है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसे जानबूझकर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि अभी इसका Middle East के किसी विवाद से कोई संबंध नहीं मिला है। अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों से भी पुलिस लगातार संपर्क में है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.