भारत से ओमान जाने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

भारत से ओमान जाने वाली Air India Express विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 105 यात्री सवार थे। उड़ान के तुरंत बाद ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग Trivandrum Airport पर करानी पड़ी। कहा गया है कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग तकनीकी खराबी के कारण करानी पड़ी है।

सोमवार सुबह 8.30 बजे विमान ने भरी थी Thiruvananthapuram से उड़ान

बताते चलें कि Air India Express की flight, IX 549, ने सोमवार को 8.30 am में केरल की राजधानी Thiruvananthapuram से ओमान के Muscat के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण तुरंत ही करीब 9.17 am में तकनीकी खराबी के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

सभी यात्रियों को दूसरे विमान से किया गया रवाना

इस विमान में 105 यात्री सवार थे। बाद में करीब 1 बजे दोपहर में सभी यात्रियों को दूसरे विमान से Muscat के लिए रवाना किया गया। एयरलाइन ने कहा है कि इस दौरान सभी यात्रियों का ख्याल रखा गया है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।