ओमान : स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया अपडेट जारी, 2015 नए मामले दर्ज किए गए
कोरोना अपडेट जारी
ओमान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी करते हुए बताया कि 2015 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 35 मरीजों की मृत्यु हो गई है।

कुल 213880 मरीज़ ठीक हुए हैं
अब तक ओमान में कुल 242723 मामले दर्ज किए गए हैं और कुल 213880 मरीज़ ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 2626 मरीजों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय और सुप्रीम कमेटी ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की है।



