OMAN : अब नहीं होगी VISIT VISA को WORK VISA में बदलने की अनुमति, 31 अक्टूबर से बदल गया है नियम
पुलिस ने जारी की अहम जानकारी
मंगलवार को रॉयल ओमान पुलिस ने एक अहम जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि खाड़ी देशों के लिए एक वीजा सेवा को बंद किया जा रहा है। बताया गया है कि अब यात्रियों को विजिट वीजा को वर्क वीजा में बदलने की अनुमति नहीं होगी। यह नया नियम मंगलवार 31 अक्टूबर से लागू हो जायेगा।
इसके अलावा बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए भी एक अहम जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेशी प्रवासियों को वीजा जारी करने पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी।

पहले क्या था नियम?
इस घोषणा के पहले यात्री ओमान में टूरिस्ट या विजिट वीजा पर प्रवेश पा सकते थे और इसके बाद उसे वर्क वीजा में कन्वर्ट कर सकते थे।
जीसीसी नागरिकों के लिए अलग है नियम
जीसीसी नागरिकों के लिए ओमान में प्रवेश को लेकर अलग नियम है। यानी कि जीसीसी देशों के नागरिक सिंगल वीजा के साथ the UAE, Saudi Arabia, Bahrain, Qatar, Oman और Kuwait देश में भ्रमण कर सकते हैं। इस बात की जानकारी दी गई है कि Gulf Cooperation Council देशों के लिए एक unified tourist visa को मान्यता दे दी गई है। पिछले महीने ही यूएई मंत्री ने कहा है कि यह नियम अगले साल लागू किया जा सकता है।
